कादीपुर कोतवाल समेत 4 पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-
खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से सामने आई है जहाँ प्रदेश सरकार की मित्र पुलिस का एक नया कारनामा देखने को मिला है जहाँ खाकी पर युवक की हत्या का आरोप लगा है। जाड़े की सर्द रात में गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया है।

आरोप है कि वसूली के लिये पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर लेकर जा रहे युवक को खदेड़ा जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया और ट्रैक्टर टायर के नीचे आने से युवक की मौत हो गयी, फिलहाल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिवार वालों की मान मनौव्वल किया है।

ALSO READ:  UK :स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले "आटो गैंग" के 2 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपको बता दें, आजमगढ़ जिले के मेहनगर निवासी अंकुश सिंह (20) पुत्र देवेंद्र सिंह कादीपुर कोतवाली के अटरा राईबीगो मे अपने जीजा हरिशंकर सिंह के घर पर रहता था। बताया जा रहा है कि देर रात वो ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था उसी समय दरोगा के कहने पर सिपाहियों ने उसे दौड़ा लिया युवक ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दिया और इस दौरान मोड़ पर ट्रैक्टर पलट गया और अंकुश सीधे ट्रैक्टर के नीचे आ गया। सूचना परिजनों को हुई तो वो मौके पर पहुंचे और अंकुश को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया इसके बाद परिजनों ने यहां हंगामा काटना शुरू कर दिया परिवार वाले पुलिस पर वसूली का आरोप लगाते हुए शव को कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक पर लेकर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर सीओ कादीपुर शिवम मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को समझाया लेकिन परिवार वाले आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात पर अड़ गये हालांकि परिजनों की तहरीर पर कादीपुर कोतवाल समेत 4 पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ALSO READ:  ऋषिकेश आबकारी टीम का छापा, दो गिरफ्तार

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English