ऋषिकेश: चीला रोड पर कुनाऊ गांव के पास कार पलटी, 4 घायल, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान भी थे कार में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। चीला रोड पर कुनाऊ गांव के पास एक कार पलटने से 4 लोग घायल हो गए हैं।चारों को नजदीकी हॉस्पिटल Aiims में ले जाया गया। वही चारों घायलों में जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर ऋषिकेश और युवा भाजपा नेता संजीव चौहान भी हैं। जिन को मामूली चोट लगी है।

जानकारी के मुताबिक सभी विंध्यवासिनी माता मंदिर से दर्शन करके वापस ऋषिकेश लौट रहे थ।लाल रंग की कार UK14 J 900 में चारों सवार थे और अचानक कुनाऊ गांव के पास  कार पलट गई। संजीव चौहान एडमिट नहीं हुये हैं उनके साथ में जो अन्य लोग हैं उनको एम्स ले जाया गया ।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

संजीव चौहान ने बताया कि वह माता विंध्यवासिनी के दर्शन करके वापस लौट रहे थे जैसे ही कुनाऊ गांव के पास पहुंचे सामने से एक कार आ रही थी काफी हाई स्पीड में और पहले उसने कुत्ते को टक्कर मारी उसके बाद वह हमारी तरफ मोड़ने लगा।

हेमंत, विमल, राजीव भंडारी और संजीव चौहान थे कार में सवार। इनमें से एक की पैर में काफी चोट लगी है। चौहान ने नेशनल बॉडी सहित बात करते हुए दी जानकारी कि अभी एम्स ट्रॉमा सेंटर में हुए उपचार करवा रहे हैं। चौहान को भी थोड़ी बहुत चोट लगी है बाकी एक व्यक्ति के पैर में काफी चोट लगी है उनका टेस्ट करवाया जा रहा है । चौहान ने बताया कार चालक काफी स्पीड में था और वह  मौके से फरार हो गया।  संजीव चौहान ने बताया हमने अपने को बचाने के लिए कार को थोड़ा साइड लिया तब तक कार डिवाइडर से टकरा चुकी थी और कार हमारी पलट गई। गनीमत रही कार नहर में नहीं गिरी।एकदम बैरिकेडिंग से टकराकर कार पलट गई थी। कार से धुआं आते देख मैंने फिर कार का अगला शीशा तोड़कर साथियों को  बाहर निकाला।

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English