देहरादून : सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, 16 नवंबर को इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक होगी। कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है। सचिवालय में विश्वकर्मा बिल्डिंग में यह बैठक होगी।

कैबिनेट बैठक दोपहर में 12:00 बजे से सचिवालय स्थित विश्वकर्मा बिल्डिंग के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित होगी। सूत्रों की माने तो नकल विरोधी विधायक, स्थानीय महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 फ़ीसदी आरक्षण विधेयक पर विचार किया जा सकता है।

ALSO READ:  UK :फिर विवादों में एम्स ऋषिकेश, CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, अशोक कुमार मीणा गिरफ्तार

इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण का संशोधित विधेयक या फिर नोटिफिकेशन की मंजूरी अनुपूरक बजट विधानसभा सत्र की तिथियों को मंजूरी, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन और लंबे समय से पेंडिंग नर्सिंग भर्ती नियमावली वरिष्ठता के आधार पर करने आदि विभागों के प्रस्ताव पर बैठक पर मुहर लग सकती है।

Related Articles

हिन्दी English