पौड़ी जिले में बस पलटी…बद्रीनाथ से जयपुर लौट रहे थे राजस्थान के तीर्थयात्री, 15 घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : चारधाम यात्रियों की बस पलटने से 15 लोग घायल हो गए. गढ़वाल में श्रीनगर के पास बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे राजस्थान के तीर्थयात्री. बस में 30 यात्री सवार थे. घटना चमधार के पास हुआ. सभी यात्री जयपुर के बताए जा रहे हैं. घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की खबर है.

ALSO READ:  UK :स्व. गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति: कमलेश भट्ट

जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं. बदरीनाथ से लौट रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार को सुबह धारी देवी के समीप चमधार में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई. बस में 30 यात्री सवार थे, जिसमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने मदद कर घायलों को श्रीनगर अस्पताल पहुंचाया. जहां डाक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि राजस्थान नंबर की इस बस में चारधार यात्रा कर श्रद्धालु जयपुर वापस लौट रहे थे. वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.टीम ने घायलों का रेस्क्यू किया. पुलिस के अनुसार, चालक ओवर स्पीड में बस चला रहा था.

ALSO READ:  UK: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनसहभागिता से जगमगाया चम्पावत, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English