ऋषिकेश : कौडियाला के पास चारधाम यात्रियों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 21 घायल, 2 गम्भीर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : सोमवार को थाना देवप्रयाग के अंतर्गत एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।बस संख्या UK08 PA 1438 जो कि गुप्तकाशी से प्रातः 9:00 बजे हरिद्वार के लिए निकली थी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडियाला से पूर्व वडाला मोड़ पर समय शाम 5:25 बजे सड़क पर पहाड़ की साइड पलट गई जिसमें कुल 33 सवारी मौजूद थी जिसमें से 18 सवारियों को रेस्क्यू अभियान चलाकर मौके पर मौजूद पुलिस,और एसडीआरएफ की मदद से 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया जिसमें से 2 यात्री सीरियस है शेष अन्य सवारियों को दूसरी गाड़ी बुला कर ऋषिकेश भेजा गया है।

ALSO READ:  UK : भूमियाधार नैनीताल में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत; 4 घायल

SDRF इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण ने बताया केदारनाथ से हरिद्वार जा रही बस कोडियाला के समीप पलटने से दुर्घटनाग्रस्त , बस में 31 यात्री व 02 बच्चे सवार थे। 21 घायल यात्रियों को प्राइवेट वाहन से ऋषिकेश ले जाया गया, 12 व्यक्ति सामान्य घायल है जिनका प्राथमिक उपचार घटनास्थल पर किया जा रहा है।सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

SDRF ब्यासी की टीम की तरफ से रेस्क्यू टीम में रहे –
HC सुरेश प्रसाद
कॉन्स्टेबल जीतेन्द्र
कॉन्स्टेबल संजय राणा
कॉन्स्टेबल अमित नौटियाल
पीएम विनोद गैरोला
EI सूरज प्रकाश और
UDR नन्द किशोर

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English