हरिद्वार : ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री- पानी में डुबो कर की गई थी हत्या, फुटेज के जरिए कातिल तक पहुंची कनखल पुलिस

SP सिटी स्वंतन्त्र कुमार द्वारा CO सिटी शेखर चन्द्र सुयाल की मौजूदगी में दी गई जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : हैरतअंगेज मामला थाना कनखल क्षेत्र का है जहां काम कर पैसे कमाने गया बैटरी रिक्शा चालक अपने जान पहचान के लड़के के साथ विगत कई दिनों से गायब था। परिजन के थाना कनखल पहुंचकर जल्द अपने बच्चे की तलाश करने की गुहार लगाने पर एक्टिव हुई कनखल पुलिस को जांच के दौरान चौंकाने वाली हकिकत से रूबरू होना पड़ा।

CCTV फुटैज की जांच के दौरान प्रकाश में आए स्मैक के आदी संदिग्ध अभियुक्त आकाश निवासी जियापोता कनखल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो जानकारी मिली की अभियुक्त और लक्सर केहड़ा निवासी सागर पहले तो गंगा में बहकर आने वाली लकड़ी लाने के बहाने ई-रिक्शा चालक रोहित को अपने साथ ले गए और फिर उसे गंगा जी में डुबो कर ई-रिक्शा व मोबाइल लूट लिया। बाद में इन्होंने ई-रिक्शा को लक्सर ले जाकर उसको बैटरी निकाल कर बेच डाली।

ALSO READ:  UK : राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

गुमशुदा अंकुश को रास्ते में ई-रिक्शा से उतार देना प्रकाश में आया है। जिस आधार पर गुमशुदा के साथ साथ अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। जल पुलिस की मदद से शव की भी तलाश की जा रही है।

ALSO READ:  UK : गुण्डा अधिनियम के तहत आशीष रांगढ़ को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार

पुलिस टीम-
1- SHO कनखल मुकेश चौहान
2- SSI कनखल अभिनव शर्मा
3- SI खेमेंद्र गंगवार (IC जगजीतपुर)
4- SI भजराम चौहान, 5- HCP राजेंद्र उनियाल
6- C. बलवंत सिंह, 7- सत्येंद्र रावत, 8- निर्मल सिंह
9- C. जयपाल, 10- C. उमेद सिंह, 11- C. बलवंत
12- C. विजयपाल, 13- C. धीरज, 14- C. संजय
15- C. वीरेन्द्र रावत,16- C. सुनील, 17- C. बृजमोहन

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English