सुल्तानपुर : गांव-गली-वार्ड चलो अभियान में घर-घर दस्तक देंगे भाजपा कार्यकर्ता : सुशील त्रिपाठी


- 13 अप्रैल तक 1991बूथों पर चलेगा भाजपा का अभियान..
(दीपांकुश चित्रांश) खबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से है, जहाँ भाजपा का गांव- गली- वार्ड चलों अभियान 13 अप्रैल तक 372 शक्तिकेन्द्रों व 1991 बूथों पर चलेगा।372 शक्तिकेन्द्रों पर प्रवासी के रूप में पार्टी पदाधिकारियों,पूर्व जिला अध्यक्षों,जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि इस अभियान में बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की बैठकें होगी।मन्दिर,अस्पताल,स्कूल एवं सेवा बस्ती में स्वच्छता अभियान चलेगा।10 लाभार्थियों से मिलने के साथ कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे।भाजपा ध्वज लेकर गलियों में शोभायात्रा निकाली जाएगी।इसके साथ वरिष्ठ लोगों,सेनानी व कारसेवकों का सम्मान और शाम को चौपाल आयोजित होंगी।पार्टी ने 372 शक्तिकेन्द्रों पर प्रवासी बना दिए हैं।प्रवासी कार्यकर्ता 13 अप्रैल तक अपने निर्धारित शक्तिकेन्द्रों पर 8 घंटे प्रवास कर अभियान को सफल बनाएंगे। इसके अलावा गांव की जाति-वर्ग अनुसार जनसंख्या, जातियों के नेता,की वोटर्स, लाभार्थी आदि का डाटा एकत्रित करेंगे। गांव- वार्ड चलो अभियान की तैयारी का जायजा लेने को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नगर के शाहगंज वार्ड का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी ताकत से जुट जाए।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,प्रदीप मिश्रा,अजय विक्रम सिंह,आकाश,प्रवीण, वीरेन्द्र कोरी,किशोर कृष्ण भटनागर,नीरज श्रीवास्तव, शिवम रावत आदि मौजूद रहे।