दिल्ली : केंद्र सरकार में बड़ा सियासी घटनाक्रम…केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली : केंद्र सरकार में बड़ा सियासी घटनाक्रम…हुआ है।प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत लिया गया है। प्रधानमंत्री की सलाह के बाद राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल और नए चेहरों को शामिल किए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस्तीफे की वजह को लेकर सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।राजनीतिक पंडितों के मानना है उन्हें पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Related Articles

हिन्दी English