रामपुर : उप चुनाव से पहले आजम खान को बड़ा झटका, फ़साहत अली शानू भाजपा में शामिल हुए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

फहीम खान की रिपोर्ट-

रामपुर : जनपद रामपुर विधानसभा का उपचुनाव जो हर दिन नए-नए मोड़ ले रहा है और नए-नए झटके आजम खान को इस उपचुनाव में मिल रहे हैं। आजम खान के बेहद करीबी सालों से आजम खान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले फ़साहत अली शानू जो आजम खान के बेहद करीबी हैं और उनके मीडिया प्रभारी भी थे उन्होंने आज समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को मीडिया से बात करते हुए फ़साहत अली शानू ने कहा मैं भारतीय जनता पार्टी में था तो नहीं लेकिन यह अब्दुल कहीं ना कहीं छोटा सा विश्लेषक भी है प्रदेश अध्यक्ष जी को कहा कि आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर तरक्की कर रही है इसलिए आज से प्रदेश अध्यक्ष जी हमारे अपने हैं और मैं उनका हूं मैंने ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल नेतृत्व और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व को देखते हुए मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं अब हर जगह कमल खिलेगा विधानसभा में भी वार्ड स्तर पर भी नगर निकाय पर भी।

ALSO READ:  UK :  अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि, CBI जांच में धीमी गति के विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला मार्च

फ़साहत अली शानू ने कहा अब्दुल को सबने ठगा है अब्दुल से दरी बिछवाई है अब्दुल से नारे लगवाए हैं कही भी अब्दुल का नाम तक नहीं लिया है अब्दुल को ऐसे इस्तेमाल किया है जैसे बिरयानी में तेज पत्ते का इस्तेमाल होता है उसे निकाल कर फेंक दिया जाता है।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

वही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फ़साहत अली शानू इरशाद महमूद के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और उनके पदाधिकारी यह सब लोग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बहुत बड़ी संख्या में आकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया है मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से उनका स्वागत करता हूं।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English