देहरादून :मुख्यमंत्री से हर हर शंभु…फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने की भेंट, इस दिन देंगी प्रस्तुति श्री बद्रीनाथ और केदारनाथ में

कपाट खुलने के अवसर पर 25 को केदारनाथ तथा 27 को बद्रीनाथ में देगी भजन प्रस्तुति

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में हर हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने भेंट की। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय तथा भजन गायिका अभिलिप्सा के माता पिता भी मैजूद थे।

मुख्यमंत्री ने अभिलिप्सा पांडा को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मनमोहक गायिकी के द्वारा संगीत जगत में अपनी पहचान बनायी है जो युवाओं के लिये भी प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामाना करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा का अक्षय तृतीया से शुभारम्भ हो रहा है। भगवान केदारनाथ तथा श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर अभिलिप्सा के भजन गायिकी कार्यक्रम को उन्होंने चारधाम यात्रा के लिये भी सुखद बताया। अभिलिप्सा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें संगीत शिक्षा विरासत में मिली है तथा बचपन से ही उनकी शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य में अभिरूचि रही है।
श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने भी अभिलिप्सा पांडा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
..

Related Articles

हिन्दी English