देहरादून : नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना  बंशीधर तिवारी ने  सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना  बंशीधर तिवारी ने  सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया

सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मीडिया के साथ बेहतर समन्वय के साथ नवीन तकनीक के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जन को सुलभता से मिले इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का प्रयोग किया जाये।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

सूचना महानिदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को मीडिया से बेहतर समन्वय कर जनमानस तक पहुंचाया जाये। उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार हो सके। कार्यभार ग्रहण करने के बाद  बंशीधर तिवारी विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक  आशिष त्रिपाठी, उप निदेशक  मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक  रवि बिजारनियां एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English