बैंक मनेजर डूबा तालाब में, बैचलर पार्टी मानाने गए थे, २ अक्तूबर को थी शादी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

घटना नैनीताल जिले की है.  हल्द्वानी से कुछ दूरी पर  ज्योलिकोट  है वहां पर घटना हुई है. हिमांशु पन्त [२७] नाम के ब्यक्ति की मौत हो गयी है. अक्तूबर में शादी होनी थी. कुर्मांचल बैंक में मैनेजर था हिमांशु.  हिमांशु   के दोस्तों ने युवक को गधेरे में डूबता देख बचाने का प्रयास किया. लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.  श्याम बोरा जो चौकी प्रभारी हैं ज्योलीकोट के उन्होंने बताया,   हल्द्वानी निवासी हिमांशु पंत अपने पांच दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए नलेना क्षेत्र में पहुंचा थे. जहां सभी लोग मौज मस्ती करने के लिए गहरे पानी में चले गए.इसी बीच हिमांशु गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी एसडीआरएफ को दी. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गधेरे में डूबे युवक के शव को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपर दिया. वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है. चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामाभर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

Ad

Related Articles

हिन्दी English