लखीमपुर (UP) निवासी बालक रायवाला में पुलिस को मिला घूमता हुआ, किया सुपुर्द परिजनों के

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • रायवाला पुलिस द्वारा एक सप्ताह से घर से लापता बालक के परजनो को ढूढकर सुरक्षित परिजनो के सुपुर्द किया
रायवाला : दिनाँक 23.05.2025 को स्थानीय व्यक्तियो द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत खैरीखुर्द में एक नाबालिक बालक राहुल पाठक पुत्र उत्तम कुमार नि0 धूंधाकला दुर्गापुरी पादरी थाना ईशानगर जिला लखीमपुरखीरी उ0प्र0 उम्र – 14 वर्ष लगभग घूमता हुआ मिलने की सूचना दी, जिस बालक को चीता कर्म0गणो द्वारा थाने पर लाया गया । बालक के बताये पते पर थाना प्रभारी ईशानगर से सम्पर्क कर बच्चे के परिजनो को सूचित करने हेतु बताया गया । थाना प्रभारी ईशानगर द्वारा बच्चे की माता  राधारानी पत्नी उत्तम कुमार का मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया गया जिनसे सम्पर्क करने पर बच्चे की माता से पूरी जानकारी कर बच्चे की बात करायी गयी । राहुल पाठक उपरोक्त की माता ने बताया कि राहुल एक सप्ताह पहले घर से नाराज होकर चला गया था । आज दिनांक 24.05.25 को बच्चे को उसके चचेरे भाई अनुज कुमार पुत्र रामलखन यादव नि0 धूंधाकला दुर्गापुरी पादरी थाना ईशानगर जिला लखीमपुरखीरी उ0प्र0 के सुपुर्द किया गया । बालक के परिजनो व स्थानीय व्यक्तियो द्वारा पुलिस कार्यवाही की सरहाना की गयी एंव भूरी –  भूरी प्रशांसा की गयी ।
ALSO READ:  UK : डोईवाला में मेरे सपनों का भारत' विषय पर आधारित एक दिवसीय बाल चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English