बागेश्वर : कांडा-कपकोट सीट से चुनाव लड़े भूपेश उपाध्याय ने भी “आप” से दिया इस्तीफा, लगाया आरोप ईस्ट इंडिया कंपनी के एजेंटों की तरह हाँक रहे हैं पार्टी को

आम आदमी पार्टी की नीतियों को बताया भूपेश उपाध्याय ने उत्तराखंड के हित के खिलाफ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : कांडा-कपकोट सीट से विधायक का चुनाव लड़े भूपेश उपाध्याय ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.राज्य में सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत) ने आज इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफा देने के बाद कुछ ही देर में भूपेश उपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया. ऐसे में पार्टी से कई और लोगों के इस्तीफा देने की ख़बरें आ रही हैं. आम आदमी पार्टी ने 2022 में पहली बार चुनाव लड़ा था उत्तराखंड में और एक भी सीट नहीं जीत पायी थी. अधिकतर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी थी प्रदेश में. हाइकमाण्ड के फैसलों से अधिकतर नेता, कार्यकर्ता खुश नहीं बताये जा रहे हैं. दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाना भी बड़ा कारण बताया जा रहा है इस्तीफा देने का.

ALSO READ:  उत्त्तराखण्ड पुलिस की वर्दी में होगा कुछ बदलाव, बनेगी और स्मार्ट

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English