बागेश्वर : कपकोट ब्लॉक के शामा के ग्राम गोगिना गांव में बर्थी गधेरे में नहाने गए 4 युवकों की मौत, गांव में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हिमांशु गड़िया की रिपोर्ट :

बागेश्वर : बागेश्वर से दुखद खबर है. बागेश्वर जनपद के कपकोट ब्लॉक के शामा उपतहसील के दुर्गम ग्राम गोगिना गांव में बर्थी गधेरे में नहाने गए चार युवकों में चचेरे भाई समेत 4 की मौत हो गई है,पहले 3 के शव बरामद हुए थे एक कि तलाश जारी थी बाद में चौथे का भी शव आज सुबह बरामद हो गया। इसमें से तीन किशोर हल्द्वानी तथा बिंदुखत्ता से गांव आए थे। मृतक चचेरे भाइयों में एक के पिता एसओजी पुलिस टीम हल्द्वानी में तैनात हैं तो दूसरे के राजस्थान कोटा में फौज में कार्यरत हैं। गांव के चार बच्चों के डूबने की सूचना से गांव में कोहराम मच गया।

तहसीलदार कपकोट से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त 04 बच्चो का विवरण-
1.अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 17 वर्ष ग्राम गोगिना तोक परथी।
2.अभिषेक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह उम्र 17 वर्ष ग्राम गोगिना तोक परथी।
3.सुरेश सिंह पुत्र दुर्गा सिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम गोगिना तोक परथी।
4.विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 15 वर्ष ग्राम कोटिबुला।

ALSO READ:  UK : भीमताल से UKD विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट ने किया क्षेत्र का भ्रमण, रामलीला में हुए शामिल, युवाओं को दिया रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य का आश्वासन

जिले के कपकोट तहसील के गोगिना गांव में 13 जून को दोपहर को हृदय विदारक घटना घटित हुई, घरों से नाश्ता करने के बाद चार किशोर नहाने के लिए स्थानीय बर्थी गधेरे की तरफ चले गए। इसमें तीन बच्चे हल्द्वानी तथा एक बिंदुखत्ता में पढ़ते है। सभी बच्चे अवकाश पर गांव आए हुए थे, जबकि अन्य स्थानीय बच्चे भी उनके साथ नहाने चले गए। गधेरे में बने तालाब में चारों डूब गए। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तीन किशोरों को पानी से बाहर निकाल लिया है। एक किशोर को SDRF कपकोट की टीम खोज रही थी बाद में उसका भी शव बरामद हो गया।

ALSO READ:  UK : UIIDB को लेकर सरकार ने रखा पक्ष, बताया भ्रम फैलाया जा रहा है, ये है मामला

इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि अभिषेक सिंह रौतेला (16) पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला, अजय सिंह (17) पुत्र नारायण सिंह रौतेला चचेरे भाई हैं। इसमें त्रिलोक सिंह एसओजी हल्द्वानी में तैनात हैं, जबकि नारायण सिंह रौतेला कोटा राजस्थान में फौज में तैनात हैं। सुरेश सिंह (13) उर्फ पंकज पुत्र दुर्गा सिंह का शव निकाल लिया गया है, जबकि विक्रम सिंह (13) पुत्र नारायण सिंह का पता नहीं चल पाया था। पुलिस की टीम खोजबीन में लगी रही काफी मशक्कत के बाद उसे भी बरामद कर।लिया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English