बागेश्वर : 2 नाबालिक लड़कियों को सकुशल बरामद कर चौकी डंगोली पुलिस द्वारा किया परिजनों के सुपुर्द

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : घटना बागेश्वर जिले की डंगोली क्षेत्र की है. 21 जनवरी को शिकायतकर्ता धनीराम द्वारा हैल्पलाइन नंबर- 112 के माध्यम से चौकी डंगोली को सूचना दी गई की उनकी दो नाबालिग लड़कियां घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष बैजनाथ के निर्देशन में चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता चौकी डंगोली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम गठित की गई तथा संभावित स्थानों पर दोनों नाबालिक लड़कियों की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के उपरांत 23 जनवरी को दोनों नाबालिग लड़कियों को कोटतुलारी, तहसील गरुड़ से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। दोनों लड़कियों के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा चौंकी डंगोली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम का विवरण:-
1- उ0नि0 भूपेंद्र सिंह मेहता, चौकी प्रभारी डंगोली।
2- आरक्षी विजेंद्र कुमार।
3- आरक्षी भुवन नेगी।

Related Articles

हिन्दी English