ऋषिकेश में मंत्री पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण, साथ ही नसीहत भी दी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: भाजपा ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल पर हुए हमले की कड़े शब्दों मे निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस तरह से कैबिनेट मंत्री और युवक के बीच विवाद ने तूल पकड़ा और नौबत हाथापाई तक पहुंची यह दुखद है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री पर हुए हमले को लेकर कड़ी कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी। ऐसी घटनाओं से अच्छा संदेश नही जाता है।

साथ ही  भट्ट ने नसीहत देकर कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र मे सभी से संयमित आचार और व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।

दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की तरफ से जो बयान आया है वो इस प्रकार है, जो प्रेस/Media को जारी किया गया है उनके पीआरओ की तरफ से-

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर जानलेवा हमला, हमलावर ने गाली गलौच कर फाड़ा कुर्ता
हमलावर ने पत्थर से मारने की कोशिश की, मंत्री और सुरक्षाकर्मी पर ने किया बचाव
ऋषिकेश 02 मई 2023-क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल पर जानलेवा हमला किया गया, इस पर डॉ अग्रवाल के कपड़े को फाड़ा गया। यही नहीं मंत्री के सुरक्षा कर्मी की भी वर्दी फाड़ दी और पिस्टल छीनने की कोशिश की गई।मंगलवार को ऋषिकेश में मंत्री डॉ अग्रवाल भरत मन्दिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश कार्यक्रम पूरा करके से दूसरे कार्यक्रम (परमार्थ निकेतन में सांसद श्री निशंक) के लिए जा रहे थे। तभी हरिद्वार रोड पर जाम के चलते मंत्री डॉ अग्रवाल की गाड़ी रुकी। इसी बीच मंत्री जी की गाड़ी के बगल में एक व्यक्ति श्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने आकर उनके साथ बदतमीजी कर गाली गलौच की। मंत्री जी की गाड़ी का शीशा खुला होने के चलते उक्त व्यक्ति ने मंत्री जी पर आक्रमण करते हुए उनके कुर्ते को पकड़कर फाड़ दिया। तभी मंत्री जी के सुरक्षा कर्मी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो सुरक्षकर्मी की भी वर्दी को फाड़ा गया। साथ सुरक्षाकर्मी की पिस्टल को भी छीनने का प्रयास किया।मंत्री जी के साथ अभद्रता करने वाला युवक यही नही रुका। उसने सड़क किनारे पड़े पत्थर को मंत्री जी को चोटिल करने के उद्देश्य से उठाया। जिस पर मंत्री जी और सुरक्षकर्मी द्वारा अपना बचाव किया गया।

Related Articles

हिन्दी English