हल्द्वानी : बिष कन्या माही उर्फ़ डौली सहयोगी संग रुद्रपुर से गिरफ्तार, नौकर-नौकरानी अभी भी फरार, अंकित हत्याकांड मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : बहुचर्चित उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रॉयल सिटी कहे जाने वाले हल्द्वानी शहर का कोबरा से डसने वाला काण्ड….में पुलिस को सफलता मिली है. बिष कन्या माही उर्फ़ डौली अपने प्रेमी दीप कांडपाल के संग रुद्रपुर से गिरफ्तार की गयी है. मृतक अंकित की बहन ईशा चौहान ने हत्या का आरोप लगाते हुए माही और हल्दूचौड़ निवासी दीप कांडपाल के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी.

बताया जा रहा हैं अपने वकील से संपर्क करने के दौरान पुलिस को सुराग लगा और दोनों को दबोच लिया गया. इनको पकड़ने के लिए हल्द्वानी पुलिस ने न जाने कहाँ कहाँ रेड की. यूपी से लेकर बिहार,दिल्ली तक. लेकिन मिली बगल के जिले रुद्रपुर में. दरअसल, दिनांक 15-07-2023 को हुए बहुचर्चित सर्प दंश से अंकित हत्या काण्ड में फरार चल रही मास्टर माइण्ड प्रेमिका व मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार किया। नैनीताल पुलिस टीम ने अंकित चौहान के हत्यारों माही उर्फ डौली व अन्य साथियों को रूद्रपुर से गिरफ्तार किया। कारोबारी अंकित चौहान को कोबरा से दसवाने वाली माहि उर्फ़ डौली तो आ गयी पुलिस की गिरफ्त में लेकिन अभी हैदर गंज जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी  नौकर-नौकरानी फरार हैं.

ALSO READ:  UK : अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का चार्ज मिला
Boyfriend Brutal Murder by snake bite Girlfriend Mahi Reveals Shocking Secrets After Arrest
माही आर्य और उसका नया प्रेमी दीप कांडपाल

वारदात हल्द्वानी के शांति विहार कॉलोनी के गोरपडाव की है. एसएसपी पंकज भट्ट ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया.अंकित को ठिकाने लगाने के लिए नए प्रेमी हल्दूचौड़ निवासी डीप कांडपाल की मदद ली थी माही ने. ये भी खुलाशा हुआ माही ने सपेरे रमेश नाथ से भी बनाये थे सम्बन्ध. पुलिस टीम नेपाल सीमा पर भी इनको तलाश रही थी. उसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी नजर बनाये हुयी थी टीम. अभी नौकरानी उषा देवी और उसका पति राम अवतार फरार हैं. उम्मीद जताई जा रही है वे दोनों भी जल्द गिरफ्त में होंगे पुलिस के. माही उर्फ़ डौली की अंकित चौहान के साथ दुश्मनी हो गयी थी इसलिए उसने उसको ठिकाने लगाने केलिए इस तरह कोबरा से डसवाने का प्लान तैयार किया. वो इसमें सफल भी हुई.

ALSO READ:  UK :स्व. गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति: कमलेश भट्ट

बताया जा रहा है हल्द्वानी से सभी कार से फरार हुए थे. कार हल्द्वानी के युवक की थी. जिससे पुलिस पूछताछ करेगी. इससे पहले पुलिस ने फरार इन पर ईनाम घोषित किया हुआ था. साथ ही पुलिस सेक्स रैकेट के ऐंगल से भी जांच कर रही है.बताया जा रहा है माही फरार होने के समय महँगी दो बिलिल्यां भी अपने साथ ले गयी. वे कहाँ गयी उनके बारे में पूछताछ करेगी पुलिस.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English