ANT GPT क्रिप्टो करेन्सी व माइनिंग ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर ठगी, हरियाणा से गिरफ्तार कर लायी पौड़ी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • एसएसपी पौड़ी  लोकेश्वर सिंह के कुशल निर्देशन में पौड़ी पुलिस साइबर धोखाधड़ी करने वालों को गैर प्रान्तों से दबोच कर भेज रही सलाखों के पीछे
  • 9 लाख रू0 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के फरार 5000/- रू0 के ईनामी अभियुक्त को हरियाणा से किया गिरफ्तार
  • गैंग के सदस्य ऑनलाइन ऐप को डाउनलोड कराकर पैसा इन्वेस्ट कराकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर करते हैं साइबर धोखाधड़ी
पौड़ी :  दिनांक 20.10.2024 को वादी/शिकायतकर्ता  सैम्पी भण्डारी, निवासी-धारा रोड पौडी द्वारा कोतवाली पौड़ी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा Whatsapp से ANT GPT क्रिप्टो करेन्सी व माइनिंग ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर वादी से 9,20,500 रू0/- की साइबर धोखाधड़ी की गयी है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पौडी में मु0अ0सं0-52/2024, धारा-420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये केस  का सफल निस्तारण करने हेतु पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन के पर्यवेक्षण, पुलिस उपाधीक्षक सदर  त्रिवेन्द्र सिंह राणा के निर्देशन, प्रभारी कोतवाली पौड़ी  कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान इस साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का हरियाणा से संचालित होना प्रकाश में आ रहा था जिस पर पुलिस टीम द्वारा लगातार दिल्ली व हरियाणा में दबिश दी जा रही थी लेकिन अभियुक्त शातिर साइबर अपराधी होने के कारण पुलिस की भनक लगते ही अपने ठिकाने बदल रहा था जिस कारण पुलिस टीम अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पा रही थी। अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रू0 ईनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा काफी जद्दोजहद करते हुये ठोस साक्ष्य संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी की गयी। काफी चुनौतियों का सामना करते हुए अथक प्रयासों के फलस्वरूप उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त करन शर्मा,निवासी- हरियाणा को दिनांक 21.03.2025 को पानीपत से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कने के पश्चात जेल भेज दिया गया है। इस मामले से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु भी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
अपराध करने का तरीका-
पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि हम लोग Whatsapp से ANT GPT क्रिप्टो करेन्सी माइनिंग ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराते थे और लोगों से छोटी-छोटी अमाउंट में पैसा इन्वेस्ट कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर स्कैनर भेजकर लोगों से मौटी रकम वसूलते थे।
नाम पता अभियुक्त-
करन शर्मा पुत्र सुरेंद्र, निवासी- 29 रैरकला, पानीपत हरियाणा। 
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-52/2024,धारा-420 भादवि।
पुलिस टीम-
1. उपनिरीक्षक  प्रवीन रावत 
2. मुख्य आरक्षी  दिनेश नेगी
3. मुख्य आरक्षी  दिनेश चौधरी
4. आरक्षी  हरीश (सीआईयू कोटद्वार)

Related Articles

हिन्दी English