बच्चे नहीं होने से चले आ रहे विवाद में ससुराल पक्ष ने महिला को जलाकर मारने का असफल प्रयास किया गया 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
सहारनपुर/बेहट :(खुर्शीद आलम) बेहट कोतवाली अंतर्गत एक   घर में आग लगने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया ओर महिला को सकुशल बचाया। बेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलसिया में एक आयशा नामक महिला की शादी चार साल पहले मोहसिन नामक व्यक्ति से हुई थी। शादी के चार साल गुजर जाने के बाद भी आयशा मां नहीं बन सकी जिसके चलते आयशा के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगें।  आयशा ने बताया कि चार महीने से तो खाना खर्चा भी नहीं दिया जा रहा हैं, उसके मायके से ही खाना खर्चा आ रहा हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को उसके साथ फिर मारपीट की गई ओर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जलाकर मारने की नियत से उसे घर में बंद कर आग लगा दी उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घर का दरवाजा खोला ओर उसकी जान बचाई।  ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
उप निरीक्षक रोबिन ने बताया कि सास-बहू का काफी समय से विवाद चला आ रहा हैं इसी विवाद के चलते बृहस्पतिवार को भी विवाद हुआ ओर सास ने सामान में आग लगा दी। जिसके चलते घर में रखा सामान जल गया। उन्होने बताया कि झगड़ा कर रही तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।

Related Articles

हिन्दी English