ऋषिकेश में BJP द्वारा संत शिरोमणि रविदास  की आगामी 650वीं जयंती के भव्य आयोजनों को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी, सांगठनिक जिला ऋषिकेश द्वारा संत शिरोमणि रविदास  की आगामी 650वीं जयंती के भव्य आयोजनों को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में दीपक धामीजा रहे। कार्यक्रम का मुख्य संयोजन देवदत्त शर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, नगर निगम मेयर शंभू पासवान, डोईवाला नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार, सहसंयोजक ममता निहाल पंकज थपलियाल श्री संदीप गुप्ता महामंत्री प्रतीक कालिया दीवान सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला की व्यवस्थाओं और  आगामी आयोजनों की रणनीति और रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य वक्ता दीपक धामीजा ने भविष्य में होने वाले कार्यों और सामाजिक गतिविधियों की सूची विस्तार से कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य संत रविदास जी के समरसता के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। 
जिला अध्यक्ष राजेंद्र तरियाल ने संगठनात्मक रूपरेखा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी।कार्यक्रम में शंभू पासवान, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार और नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने भी अपने विचार रखे और संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इन कार्यक्रमों को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का आह्वान किया।कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के समस्त जिले के कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चा के जिला अध्यक्ष, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, सभी जिला टोली के सदस्य और मंडल टोली के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक देवदत्त शर्मा ने कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।
ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में CM ने अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसदगण, विधायकगण एवं जिलाध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय विकास एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की

Related Articles

हिन्दी English