ऋषिकेश : गंगानगर में एक शाम हरि संकीर्तन के नाम कार्यक्रम आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश, 21 मई। गंगानगर स्थित राजीव हटवाल पार्क में बृहस्पतिवार की शाम इस्कॉन ऋषिकेश शाखा द्वारा “एक शाम हरि संकीर्तन के नाम” कार्यक्रम का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्री चौराअष्टमक पाठ एवं दीपदान का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण से भावविभोर कर दिया।

ALSO READ:  UK : पैरा किकबॉक्सिंग में ताजबर सिंह और सीनियर किक बॉक्सिंग में प्रिया वर्मा, सान्या ने जीता स्वर्ण पदक

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु भक्ति, संकीर्तन एवं सेवा का लाभ उठाया। आयोजन गंगानगर की पार्षद संध्या बिष्ट गोयल एवं समाजसेवी एकांत गोयल के सहयोग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर गंगानगर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक माह की 21 तारीख को सायंकाल आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की।

ALSO READ:  UK :नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में गंगानगर की पार्षद संध्या बिष्ट गोयल,समाजसेवी एकांत गोयल, हनुमंत पुरम विकास मंच के अध्यक्ष के के सचदेवा, सविता त्यागी, नीरज त्यागी, अतुल पुंज ,विवेक भल्ला, प्रवीन रावत, जगमोहन, योगेश ब्रेजा, प्रदीप बक्शी व तमाम लोक व महिलाएं अधिकांश संख्या में उपस्थित थे ।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English