अल्मोड़ा : ब्रिटेन की महिला से जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने पर पुलिस ने दिलाये महिला को उसके 65500 रुपये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा : अतिथि देवो भव: पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत ने विदेशी महिला पर्यटक के साथ प्रापर्टी दिलवाने के सम्बन्ध में हुई ठगी पर किया त्वरित कार्यवाही। विदेशी महिला पर्यटक ने जताया आभार। पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तपेश कुमार चंद को एक विदेशी महिला क्रिस्टीन नाईट देश यूनाईटेड किंगडम द्वारा काँल कर बताया कि रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत जमीन खरीदने आयी थी। मजखाली क्षेत्रान्तर्गत दो व्यक्तियों द्वारा प्रापर्टी दिखाने के एवज में एडवांस में कुल 65,500रु लेने के सम्बन्ध अपनी समस्या से अवगत कराया गया।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, सफाई भी की

जिस सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तपेश कुमार चंद ने मामले की गम्भीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को शक्रिया कर पीड़ित विदेशी महिला से जमीन दिखाने के एवज में लिये गये एडवांस पूर्ण रकम वापस कराया गयी. विदेशी महिला द्वारा समस्या पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की सराहना की गयी।

Related Articles

हिन्दी English