अल्मोड़ा : लमगड़ा पुलिस ने कार से 19 पेटी अवैध शराब की बरामद, कार सीज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा : नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लमगड़ा पुलिस ने कार से 19 पेटी अवैध शराब की बरामद, और कार को सीज किया गया।

प्रदीप राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के क्षेत्राधिकारियों व समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिए गए हैं। विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में दिनांक 10-09-2022 को थानाध्यक्ष लमगड़ा  जसविंदर सिंह की पुलिस टीम , चौकी प्रभारी संजय जोशी ने रात्रि के समय चैकिंग के दौरान पौधार मेरधुरा क्षेत्र में वाहन सं0 UP 02D 3565 मारुति 800 कार को रुकने का इशारा किया गया, चालक वाहन को रोककर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी के बेलबाबा मंदिर इलाके में हाईकोर्ट शिफ्ट करने की कवायद !

कार को चैक किया गया, जिसमें से 19 पेटियों में 228 बोतल कीमत 72,960 रु0 की देशी मसालेदार अवैध शराब बरामद करते हुए, थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार चालक मनोज कुमार निवासी ढौरा के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

ALSO READ:  ऋषिकेश : पावरलिफ्टिंग में राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी  मुस्कान जिनवाल ने की नगर आयुक्त से मुलाकात

Related Articles

हिन्दी English