UK : नाबालिग से दुष्कर्म एवं आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाना व धमकी देने का आरोप, अखिलेश उर्फ अक्की गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नाबालिग से दुष्कर्म एवं आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर धमकी देने के गंभीर प्रकरण में ऋषिकेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 1 अभियुक्त गिरफ्तार
  • ऋषिकेश :पुलिस के मुताबिक,  दिनांक 24.08.2026 को वादनी,निवासी गंगानगर, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर दी गयी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त अखिलेश द्वारा तपोवन बुलाकर नशीला पदार्थ दिया गया तथा होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की गई। अभियुक्त द्वारा पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बनाकर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी गयी तथा बाद में भी पीड़िता को फोन एवं मैसेज कर मिलने के लिए दबाव बनाया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-411/2026, धारा 137(2)/64 बीएनएस एवं धारा 3/4, 13/14 पॉक्सो अधिनियम तथा धारा 77 बाल किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
    ——————————————–
    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा पुलिस टीम गठित कर नामजद अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ की गयी
    **************************************
    गठित पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त अखिलेश उर्फ अक्की की तलाश की जा रही थी। दिनांक 13.09.2026 को पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि नामजद अभियुक्त अखिलेश उर्फ अक्की अपने घर पर मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल नेहरूग्राम स्थित अभियुक्त के घर पर पहुंचकर अभियुक्त अखिलेश उर्फ अक्की को उसके घर के बाहर से उसके विरुद्ध अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार समय 18.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के परिजनों को दी गयी। अभियुक्त का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    गिरफ्तार अभियुक्त—
    1-अखिलेश उर्फ अक्की पुत्र स्व0 जितेन्द्र नौटियाल, निवासी लेन नं0-05, इन्द्रानगर, नेहरूग्राम, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष।
    पुलिस टीम-
    1-निरीक्षक श्री यशपाल सिह बिष्ट
    2- म0उ0नि0 सीमा राघव
    3- कानि0 787 दिनेश महर
    4- कानि0 886 संदीप छावड़ी

Related Articles

हिन्दी English