देहरादून : अंकिता हत्याकांड की जांच CBI से कराने की मांग को लेकर महापौर के नेतृत्व में आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/ऋषिकेश: अंकिता हत्याकांड की घटना की सी बी आई से जांच करने की मांग को लेकर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में राज्य आदोंलनकारियो के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से जघन्य हत्याकांड से पूरे देश को दहला देने वाले आरोपियों को कढ़ी से कढ़ी सजा दिलाने की मांग की।

मंगलवार को नगर निगम महापौर के नेतृत्व में आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि पूरा देश जहां आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहा है वहीं घटना से जुड़े वी आई पी का नाम भी सामने लाने के लिए लगातार आवाजे उठ रही हैं। प्रतिनिधि मंडल की तमाम बाते गौर से सुनने के प्रश्चात मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि पीड़ित परिवार को लेकर उनकी गहरी संवेदना है।

ALSO READ:  UK : हाउस ऑफ हिमालयाज उत्पादों की बिक्री आंकड़ा 6 करोड़ के पार

घटना के बाद से वह लगातार मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की मानिटरिंग कर रहे हैं। घटना के खुलासे के लिए गठित एस आई टी की टीम से भी डे बाई डे की रिपोर्ट ली जा रही है। उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड जैसी जघन्य घटना की पुनरावृति ना हो इसके लिए सरकार सजग और सर्तक है। मुख्यमंत्री के पूर्ण रूपेण सहयोगात्मक रूख को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने  उनका आभार जताया है। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में लक्ष्मी बुढाकोटी, रामेश्वरी चौहान , हिमांशु रावत आदि शामिल थे।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English