UK :हॉकी खिलाड़ी चिराग के बाद अंशिका भंडारी का भी हुआ राष्ट्रीय स्तर पर चयन

ADVERTISEMENTS
- हॉकी कोच विजय पाल के नेतृत्व मे हॉकी खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
ऋषिकेश : कहते हैं अच्छा गुरु मिल जाए खिलाड़ी को तो खिलाडी का चयन पक्का है….12 – 23 अगस्त तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पिंपरी, पुणे मे आयोजित होने वाली 16 हॉकी इंडिया जूनियर महिला चैंपियनशिप 2026 के लिए ऋषिकेश शहर से अंशिका भंडारी के चयन पर पूरे शहर मे खुशी की लहर।

पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र मे जिला खेल कार्यालय देहरादून द्वारा संचालित हॉकी कैम्प के हॉकी कोच विजय पाल द्वारा प्रशिक्षित हॉकी खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने जा रहे है। यह कोच विजय पाल की मेहनत का ही परिणाम है कि अभी दो दिन पहले इसी प्रशिक्षण केन्द्र से एक खिलाड़ी चिराग गुप्ता उत्तराखंड राज्य जूनियर हॉकी टीम से 16वी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026, कोयंबत्तूर तमिलनाडु मे प्रतिभाग कर लौटा है और अब बालिका वर्ग मे एक और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी अंशिका भंडारी भी पुणे महाराष्ट्र मे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड राज्य जूनियर महिला हॉकी टीम मे चयनित हुई है।
अंशिका के माता पिता ने अपनी बेटी के चयन पर काफी खुशी जाहिर की है। अंशिका के पिता अरविंद भंडारी एक अच्छे वेटरन फुटबॉल खिलाड़ी भी है।खेल प्रशिक्षक ओम प्रकाश गुप्ता ने दोनों चयनित हॉकी खिलाड़ियों को बधाई दी है और उन्होंने कहा है कि कोच विजय पाल के प्रशिक्षण मे सभी बच्चे काफी मेहनत कर रहे है और अगर इसी तरह से बच्चो का प्रशिक्षण चलता रहेगा तो आने वाले समय मे इस प्रशिक्षण केन्द्र से और भी अधिक खिलाड़ी निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होंगे।
ऋषिकेश शहर के हॉकी गुरु व हम सभी के प्रिय पूर्व वायुसेना अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी ने भी दोनों चयनित खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया है. सभी पेरेंट्स से यह अनुरोध किया है कि आप भी अपने बच्चो को यहां फ्री हॉकी प्रशिक्षण के लिए अवश्य भेजें। खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी ऋषिकेश वासियों की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।



