श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष ने किया यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

- तीर्थयात्रियों की सुविधा सुरक्षा को प्राथमिकता: हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम: 23 अप्रैल।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के बतौर बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भगवान बदरीविशाल की अभिषेक पूजा में शामिलहुए प्रथम अभिषेक पूजा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई। पूजा के दौरान प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की गई।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है तथा उत्साह का माहौल है। प्रशासन तथा मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। *बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि इस वर्ष श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गयी हैं*। *उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, स्वास्थ्य, पेयजल, यातायात और सुरक्षा के सीसीटीवी सहित सुरक्षाबलों की तैनाती विशेष इंतजाम किए गए हैं तथा साफ सफाई एवं पर्यावरण सरंक्षण पर जोर दिया जा रहा है*।*उन्होंने यह भी कहा कि समिति का लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु को बदरीनाथ धाम की यात्रा का दिव्य और भव्य अनुभव प्राप्त हो। प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों, हकहकूकधारियों के समन्वय से यात्रा को सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है*।
*



