ऋषिकेश : शंकराचार्य आश्रम  दंडी बाड़ा में आदि गुरु शंकराचार्य जयंती महोत्सव धूम धाम से मनाया गया 

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  :शंकराचार्य  आश्रम दंडी बाड़ा में २१/०४/२०२६  *वैशाख शुक्ल पंचमी* को आदिगुरु शंकराचार्य जयंती  महोत्सव गुरु चरण पादुका एवं समाधि पूजन और विराट संत सम्मेलन के साथ बड़े धूम धाम से मनाई गई ।     इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत विद्यालयों के छात्रों द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा रचित स्त्रोतों की प्रतियोगिता  से हुआ ।उसके उपरांत पूज्य संतो के द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य के जीवन, विद्वता और सनातन के पुनर्जागरण सहित भारत में चार मठों की स्थापना व अनेक वैदिक ग्रंथों के भाष्य सनातन धर्म को आदिशंकराचार्य की ही कृपा से आज सुलभ है. संतों के उद्बोधन और आशीर्वचन के साथ वैदिक संस्कृति के संरक्षण के लिए संतो ने अपने विचार प्रकट कर चिंता व्यक्त की ।देवाचार्य स्वामी दयाराम दास ने कहा कि आज समाज में हो रहा हिंदुओं का धर्मांतरण सनातन की को कमजोर करने का विधर्मियों का कुचक्र है।
स्वामी वागीश  ने कहा कि वर्तमान में युवाओं को आदिगुरु शंकराचार्य  को अपना आदर्श मानना चाहिए.उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य  ने कहा कि प्राचीन काल से केवल वैदिक धर्म ही था जो भगवान नारायण की परंपरा से प्रस्फुटित हैं स्वामी अखंडानंद  ने कहा कि आज प्रत्येक घर से एक बालक को सनातन संरक्षण के लिए साधु बनना चाहिए.राजस्थान से पधारे दंडी स्वामी रामानंद तीर्थ  महाराज ने कहा कि धर्म की रक्षा ही सनातनियों का परम ध्येय होना चाहिए.संस्कृत विद्यालयों के छात्रों की आदिगुरु शंकराचार्य  द्वारा रचित स्त्रोतों की प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार  दर्शन महा विद्यालय के छात्र हेमंत थपलियाल  तृतीय पुरस्कार  मुनीश्वर वेदांग़ महाविद्यालय के छात्र सूरज बडोनी  द्वितीय पुरस्कार पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविधालय के छात्र रवि शर्मा प्रथम पुरस्कार  स्वर्गाश्रम संस्कृत महाविद्यालय के छात्र अंशुमन व्यास ने प्राप्त किया आचार्य जितेन्द्र भट्ट एवं आचार्य सुभाष डोभाल के सामूहिक संचालन में चल रहे. इस कार्यक्रम में आश्रम के प्रबंधक केशव स्वरुप ब्रह्मचारी  आश्रम के ट्रस्टी संजय शास्त्री , एल पी पूरोहित, शैलेन्द्र मिश्रा, प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य डाँक्टर जनार्दन कैरवान, निर्णायक मंडल में आचार्य विनायक भट्ट डॉक्टर कमल डिमरी, आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री गिरीश डोभाल,  स्वामी नारायण आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुनील भगत  लक्ष्मण मंदिर के महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, स्वामी अखंडानंद सरस्वती, दमोदर दास , रमाबल्लभ भट्ट , सुशीला सेमवाल, रीना उनियाल, इन्दिरा आर्य, डाँक्टर ओम प्रकाश पूर्वाल, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय , नरेश उनियाल ,वैदिक ब्राह्मण महासभा के महामंत्री आचार्य शिव प्रसाद सेमवाल , पूर्व अध्यक्ष गंगा राम व्यास, मणिराम पैन्यूली , विजय जुगलान, नवीन भट्ट,  स्वभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय , नरेन्द्र सिंह नेगी, महिशानंद गिरि, सुनील सेमवाल, संदीप शास्त्री, आचार्य शुभम नौटियाल आचार्य सूरज विजल्वाण सुरेश पंत, दिनेश चन्द मास्टर, शंकर भट्ट सहित बडी संख्या में संत- महात्मा एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English