श्रीनगर इलाके में हरियाणा निवासी युवकों का कार वाला विडियो वायरल होने पर चार के खिलाफ कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चल रहा पौड़ी पुलिस का कानूनी डंडा
  • देवभूमि में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद मर्यादा में रहकर लें, हुड़दंग मचाकर नहीं
    श्रीनगर :  कोतवाली श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत कालियासौड के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें हरियाणा नंबर की कार में युवक खतरनाक तरीके खिड़की की तरफ से बाहर निकल कर जान जोखिम में डाल रहे थे. वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्रीनगर पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए सीसीटीवी कैमरों और अन्य सर्विलांस की मदद से वाहन का पता लगाते हुए वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में सीज किया गया और  4  युवकों पर चालान की कार्यवाही की गई। कृपया देवभूमि में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद मर्यादा में रहकर लें, हुड़दंग मचाकर नहीं अन्यथा कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

Related Articles

हिन्दी English