ऋषिकेश : आदर्श भट्ट करेगा दस मीटर एअर पिस्टल शूटिंग में राज्य का प्रतिनिधित्व, दिल्ली रवाना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : पौडी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर का लाल आदर्श भट्ट करेगा दस मीटर एअर पिस्टल शुटिंग मे राज्य का प्रति निधित्व दिल्ली रवाना हुवा क्षेत्र मे खुशी की लहर। आपको बता दें ऋषिकेश के पास लगता है यमकेश्वर ब्लॉक।

प्रदेश के उदयीमान निशाने बाज आदर्श भट्ट एक बार फिर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने 41 वीं नार्थ जोन पिस्टल शूटिंग चैंपियन शिप तुगलकाबाद नई दिल्ली के डा. कर्णी सिंह शुटिंग रेंज के लिये रवाना हो गये हैं

आदर्श भट्ट के कोच सुरज चौहान ने गुरुवार को बताया कि आदर्श एक बहुत ही प्रतिभावान खिलाडी के रुप मे उभर कर आ रहा है ईससे पहले जूलाई मे नोयडा मे संपन्न हुयी आल इंडिया ओपन शुटिंग चैंपियन शिप मे आदर्श भट्ट ने टारगेट पर अचूक निशाना साधते हुये आल इंडिया ओपन चैंपियन शिप मे दुसरा स्थान अर्जित कर सिल्वर मैडल प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया व वहीं अगस्त मे रेड फोर्ट ट्रिगर शुटिंग एकेडमी मे आल उत्तराखंड स्कूल शुटिंग चैंपियन शिप मे अपने बेहतरीन प्रदर्शन को दोहराते हुये टीम का सिल्वर मैडल प्राप्त किया! हाल मे ही जसपाल राणा शुटिंग अकादमी मे आयोजित राज्य स्तरीय दस मीटर एअर पिस्टल शुटिंग प्रतियोगिता मे आदर्श ने टारगेट पर अचूक निशाना साधते हुये एक बार फिर अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुये नार्थ जोन के लिये क्वालिफाईंग राऊंड मे अचूक निशाना साधते हुये नार्थ जोन के लिये तय लक्ष्य पर निशाना साध नार्थ जोन चयन प्रक्रिया मे स्वयं को साबित करते हुये आगे के लिये चयनित हुवा!

ALSO READ:  UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

आदर्श भट्ट मूल रुप से यमकेश्वर विकाश खंड के बूंगा गांव निवासी वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य बूंगा पूर्व सैनिक अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुदेश भट्ट के बेटे हैं। आदर्श एनडीएस ऋषिकेश मे नौवीं कक्षा का छात्र है देश के लिये पदक अर्जित करना आदर्श का सपना है जिसके लिये वो अभी से कडी मेहनत मे लगा हुवा है !

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

निशानेबाजी के क्षेत्र मे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे बेटे की उपलब्धि पर सुदेश भट्ट ने ईसका श्रेय उसके कोच एवं गुरु जनों को देते हुये धन्यवाद व्यक्त किया व सुदेश भट्ट ने बताया कि हर मां बाप की तरह उनका भी सपना है कि उनका बेटा ईस खेल मे बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत देश व राज्य के साथ साथ अपने जिला पौडी व यमकेश्वर का नाम रोशन करे!

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English