ऋषिकेश : राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी  में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  गुमानी वाला के विद्यालय राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी  में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की सदस्य   ममता रमोला ने छात्र-छात्राओं को कैंसर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें इस गंभीर बीमारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की शपथ दिलाई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की सदस्य ममता रमोला ने बताया कि प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाए जाने वाले विश्व कैंसर दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना और इस बीमारी से लड़ने के लिए एकजुट करना है। इस वर्ष की थीम अद्वितीय द्वारा एकजुट….रखी गई है, जो कैंसर के विरुद्ध सामूहिक प्रयास का संदेश देती है।कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे  एवं प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल  के साथ साथ सापेक्ष शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक ने बताया कि यह दिवस कैंसर से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति समर्थन और एकजुटता का प्रतीक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को कैंसर से लड़ने से संबंधित शपथ दिलाई l

Related Articles

हिन्दी English