गर्म समोसा को लेकर छिड़ी लड़ाई तो मामला पहुंचा कोर्ट तक, 5 के खिलाफ FIR दर्ज
बुजुर्ग अधिवक्ता के साथ मारपीट, दुकानदार समेत पांच के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
- सिर्फ गर्म समोसा को लेकर छिड़ी लडाई पहुँची कोर्ट तक
- कोर्ट के आदेश पर 5 महीने बाद दुकानदार सहित 5 लोगों के खिलाफ BNS की 5 धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

शिव शंकर सिंह, पीड़ित
मामला वाराणसी के जाल्हुपुर बाजार से जुड़ा है..जहां फरवरी माह में अधिवक्ता शिव शंकर सिंह एक दुकान पर जलपान करने के लिए रुके थे. इसी बीच उनकी दुकानदार गुप्तेश्वर सिंह से इस बात को लेकर बहस हो जाती है कि उन्हें ठंड समोसा दिया गया है. गुप्तेश्वर सिंह शिव शंकर सिंह पर तंज कसते हुए कहते हैं कि वह कलेक्टर है क्या जिन्हें गर्म समोसा दिया जाएगा. इसके बाद मामला तूल पकड़ लेता है. आरोप के अनुसार बात मारपीट तक आ जाती है. 5 महीने तक पुलिस थाने से लेकर कमिश्नर कार्यालय तक शिव शंकर सिंह न्याय के लिए चक्कर लगाते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है. पेशे से अधिवक्ता शिव शंकर सिंह अपने आत्म सम्मान पर लगे चोट को किसी भी हाल में बर्दाश्त करने के मूड में नहीं थे. और अब वह इस मामले को लेकर कोर्ट जाते हैं. इसके बाद वाराणसी न्यायालय के आदेश पर चौबेपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. मामले में फिलहाल जांच जारी है.




