देहरादून : पुलिस के अश्व दल का हिस्सा अश्व तक्षक (घोड़े) के असामायिक निधन पर पुलिस लाइन में दी गयी शोक सलामी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून पुलिस के अश्व दल का हिस्सा अश्व तक्षक (घोड़े) के असामायिक निधन पर पुलिस लाइन में दी गयी शोक सलामी. मृतक अश्व के निधन पर दुख प्रकट करते हुए एसएसपी देहरादून  अजय_सिंह IPS द्वारा अश्व तक्षक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजली. गुरुआर को  दिनांक: 18-07-2024 को देहरादून पुलिस के अश्व दल में नियुक्त अश्व “तक्षक“ का पुलिस लाइन देहरादून में आकस्मिक निधन हो गया। अश्व तक्षक के असामायिक निधन पर पुलिस लाइन देहरादून में उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अश्व तक्षक के असामायिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजली दी।अश्व तक्षक वर्ष 2023 में देहरादून पुलिस के अश्व दल का हिस्सा बने थे, अपनी सेवा के दौरान अश्व तक्षक द्वारा कई महत्वपूर्ण शान्ति व्यवस्था तथा वीवीआईपी ड्यूटियों में अपना योगदान दिया गया।

Related Articles

हिन्दी English