ऋषिकेश के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने विधायक प्रेमचंद से मुलाकात

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  ऋषिकेश विधानसभा अंतर्गत संगठनात्मक जिला ऋषिकेश के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन में नई जिम्मेदारी प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों का विधायक डॉ. अग्रवाल द्वारा पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने नवनियुक्त युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  शिवम टुटेजा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता नयाल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष  चंद्रभान पाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष  सतीश सिंह, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राजपाल ठाकुर  को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह संगठन के लिए गौरव का विषय है कि समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसकी सबसे बड़ी ताकत उसका सशक्त संगठन एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव को आत्मसात करते हुए सभी पदाधिकारी जनसेवा एवं राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा जहां युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य करेगा, वहीं महिला मोर्चा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु सशक्त मंच प्रदान करेगा। किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं के समाधान एवं उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेगा, जबकि अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में एक साधारण से भाजपा कार्यकर्ता श्री नितिन नबीन के नियुक्त होने पर भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति भाजपा की कार्यकर्ता आधारित राजनीति और आंतरिक लोकतंत्र का उत्कृष्ट उदाहरण है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केवल भाजपा में ही यह संभव है कि एक साधारण कार्यकर्ता अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे सर्वोच्च पद तक पहुंचे। यह हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का विषय है।डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि  नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी राष्ट्रहित और जनकल्याण के अपने संकल्पों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
ALSO READ:  ऋषिकेश : पावरलिफ्टिंग में राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी  मुस्कान जिनवाल ने की नगर आयुक्त से मुलाकात

Related Articles

हिन्दी English