जवान की फायरिंग में अमृतसर के खासा BSF मुख्‍यालय में 5 जवानों की मौत, एक घायल, कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी के आदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) मुख्यालय में एक जवान ने फायरिंग कर दी. फायरिंग में पांच जवानों की मौत हो गयी वहीँ एक जवान घायल बताया जा रहा है. गोली चलने वाला जवान की भी मौत हो गयी है. उसक नाम सुतप्पा है और महाराष्ट्र का रहने वाला था. एक घायल जवान का इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर है. इस घटना के बाद गोली चलाने वाले जवान ने खुद को भी गोली मार ली थी. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया.

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

घटना पर बीएसएफ ने बयान जारी किया है. बीएसएफ ने कहा है कि यह घटना अमृतसर के हेडक्‍वार्टर 144 बटालियन खासा में हुआ है. इस घटना में गोली चलाने वाले जवान सतप्‍पा सहित 6 जवान घायल हुए थे. इनमें से पांच की मौत हो गई है, जबकि एक का इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर है. साथ ही घटना की कोर्ट का इंक्‍वायरी के आदेश भी दे दिए गए हैं.

Related Articles

हिन्दी English