ऋषिकेश : भगवान आश्रम में मना स्वामी आत्मानंद प्रेमी महाराज का 42वां निर्वाण दिवस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में  संत मंहतों ने मनाया स्वामी आत्मानंद प्रेमी महाराज का 42 वां निर्वाण दिवस
oppo_2

ऋषिकेश : शनिवार को रेलवे रोड स्थित भगवान भवन में स्वामी आत्मानंद प्रेमी महाराज परमहंस का 42वां निर्वाण दिवस मनाया गया। आश्रम परिसर में संतों ने अपने गुरू को किया याद। अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। ऋषिकुमारों और संतों ने विधि विधान के साथ रामायण पाठ किया। उसके बाद साधु संतों को प्रसाद वितरित किया गया। स्वामी आत्मानंद धर्मार्थ सोसायटी दिल्ली की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्नाव सांसद महामंडलेश्वर डा. स्वामी साक्षी महाराज ने शिरकत किया। सांसद ने आश्रम में संत मंहतों के साथ मिलकर विधि से पूजा अर्चना की। इस दौरान साक्षी महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद प्रेमी महाराज के जीवनी पर चर्चा करते हुए साधु संतों को उनका अनुशरण करने की अपील की। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज, मंहत आलोक हरि महाराज, मंहत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, स्वामी नंद किशोर, रविंद्र दास, हरिमोहन बाबा, गोपाल बाबा, कन्हैया दास, सुनील आदि शामिल रहे।

Related Articles

हिन्दी English