ऋषिकेश : ब्रह्मपुरी के पास वाहन खाई में गिरा 4 की मौत 2 घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरमपुरी के पास एक कार खाई में गिरी 4 की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुनी की रेती थाना अध्यक्ष रितेश शाह को दी।

एसडीआरएफ ढालवाला इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण ने बताया कि मृतक मुम्बई के रहने वाले थे।मृतकों में चारों पुरुष हैं। ड्राइवर रविन्द्र लोकल है।उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी बद्रीनाथ जा रहे थे दर्शन के लिए।

एसडीआरएफ ढाल वाला और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा 3 लोगों  की मौके पर ही मौत हो चुकी चौथे ब्यक्ति को हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मृतक घोषित किया। बाकी 2 घायल अवस्था में मिले हैं।

ALSO READ:  UK : नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाल गई

एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल का नाम रविंद्र चव्हाण (56 वर्ष) पुत्र महादेव चव्हाण निवासी सद्गुरु नगर, एम पोर्ट, ग्रेटर मुंबई है। बातचीत में रविंद्र चव्हाण ने बताया कि वह सभी पांच दोस्त हैं, जो यात्रा के लिए यहां आए थे, सभी महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं। रविंद्र चव्हाण की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायलों को 108 की मदद से राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। वही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध  प्रदर्शन, कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन

घायल व्यक्तियों के नाम हैं-
01- रविन्द्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ऊखीमठ। (ड्राइवर) (SPS ऋषिकेश में भर्ती है)
02-रविन्द् चौहाण पुत्र महादेव निवासी C-714 ग्रेटर मुम्बई।(aiims ऋषिकेश मे भर्ती है)

मृतक-जो हॉस्पिटल में डॉक्टर्स द्वारा मृत घोषित किया गया। वह है शिवजी पुत्र बाबाजी निवासी मुम्बई (SPS ऋषिकेश मे मृत्यु) अन्य 3 मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

एस डी आर एफ रेसक्यू टीम-
निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण
किशोर कुमार
जितेंद्र रावत
सुमित नेगी
मनमोहन सिंह
दीपक जोशी
प्रदीप रावत
ओमप्रकाश
शिवम और
अमित कुमार रहे मौजूद।

Related Articles

हिन्दी English