लालकुंआ : 19 वर्ष की युवती ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लालकुआं :  लालकुआं इलाके में 19 साल की युवती प्रिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती अपने दीदी और जीजा के साथ रह रही थी।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घोड़ानाला खेल के मैदान के पास की घटना है। 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेट घोड़ानाला खेल मैदान के पास के रहने वाली युवती प्रिया उम्र 19 वर्ष पुत्री स्वर्गीय श्याम सिंह का बीती रात लगभग 11 बजे घर के छत के पंखे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ, मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार 19 वर्षीय प्रिया अपनी दीदी रेनू और जीजा संजू शर्मा के साथ में रहती थी, एक महीने पूर्व उसके पिता की भी मृत्यु हो चुकी थी।

ALSO READ:  हल्द्वानी :SIR-2026 के संबंध में साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई, जानें क्या हुआ 

उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मूल रूप से ये वार्ड नंबर 2 के निवासी है। ये लोग 3 माह पूर्व ही घोड़ानाला क्षेत्र में रहने के लिए आये थे, मृतका के जीजा संजू शर्मा का कहना है कि रात को लगभग 10 बजे वह उसकी पत्नी रेनू और साली प्रिया साथ ही खाना खा रहे थे, तभी अचानक प्रिया उठ कर दूसरे कमरे में चली गई, और अंदर से उसने दरवाजा बंद कर लिया, कुछ देर बाद वह लोग प्रिया को बुलाने उसके कमरे में जाने लगे तो दरवाजा भीतर से बंद था, कुछ देर खटखटाने के बाद जब दरवाजे को जोर से धक्का मारा तो वह पंखे के कुंडे से लटकी हुई थी, यह दृश्य देखकर वह अवाक रह गए, आनन-फानन में पुलिस को बुलाकर प्रिया के शव को उतारा गया।मामले में पुलिस दीदी और जीजा से भी पूछताछ कर रही है।

ALSO READ:  UK :’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा’
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English