गाजियाबाद : मुरादनगर इलाके में दूल्हे की 15 साल की बहन का फार्म हाउस से अपहरण, CCTV में कैद हुई घटना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

गाजियाबाद :  मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित गांव बसंतपुर सैतली के एक फार्म हाउस में भाई की बारात में आई किशोरी के अपहरण करने का मामला सामने आया है। चार युवक उसे बाइक पर अगवा करके ले गए। वारदात फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

गांव भिक्कनपुर निवासी व्यक्ति ने अपने बेटे की शादी गांव बसंतपुर सैतली निवासी एक युवती के साथ तय की थी। शुक्रवार शाम दूल्हा बारात लेकर गांव बसंतपुर सैतली स्थित फार्म हाउस में पहुंचा। शनिवार सुबह जब विदाई का समय आया तो ननद को कुछ रस्में करनी थीं। जब दूल्हे की बहन को बुलाया गया तो वह मौके पर नहीं थी। बाराती पक्ष के लोग किशोरी को देखने के लिए इधर-उधर गए ,लेकिन वह नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने फार्म हाउस के साथ-साथ गांव व आसपास के इलाकों में भी किशोरी की तलाश की गई।

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पुलिस ने फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी में किशोरी एक युवक संग फार्म हाउस से बाहर जाती दिख रही है। सड़क पर जाते ही उसे दो बाइक पर सवार चार युवक जबरन दिल्ली मेरठ मार्ग की ओर ले गए। किशेारी को फार्म हाउस से बाहर लाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसने बताया कि आरोपी किशोरी को नोएडा ले गए हैं। आरोपी एक माह से किशोरी को अपने साथ ले जाने की योजना बना रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार नोएडा लोकेशन मिल रही है। लेकिन जांच जारी है। उम्मीद है

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English