ऋषिकेश : जानकी पुल पर १२ साल का प्रिंस खो गया था अपनों से, फिर पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : लक्ष्मणझूला घमने आये पर्यटक गोपाल निवासी-जहांगीरपुरी दिल्ली द्वारा परमार्थ निकेतन में ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी सुवर्धन व आरक्षी सतपाल भंडारी को बताया कि मैं अपने परिवार के साथ घूमने के लिए  ऋषिकेश आया था आज हम लोग जानकी झूला पार्किंग में बस से उतरे और जानकी पुल पार करके परमार्थ निकेतन आश्रम होते हुए गीता भवन के पास पहुंचे लेकिने तभी देखा कि मेरा भांजा प्रिंस (उम्र 12 वर्ष)  हमारे साथ नहीं है जो हमसे कहीं बिछड़ गया है। इस सूचना पर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मगणों द्वारा बालक को ढ़ूंढने हेतु इस क्षेत्र में ड्यूटी पर नियुक्त अन्य कार्मिकों से आपसी संम्पर्क कर बालक की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस के काफी प्रयासों के पश्चात उक्त बालक को सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से श्री गोपाल एवं अन्य परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

हिन्दी English