झंडा गाड़ के आये दिल्ली में ऋषिकेश के अमित ग्राम के ये नौनिहाल, 11 पदक झटके

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली/ऋषिकेश :  तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित मार्शल आर्टस गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे देश के सभी चुनिंदा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमे उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए |

VAGS- CLUB ऋषिकेश में अमित ग्राम के खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदेशन करते हुए। 11 पदक अपने नाम किये। जिसमे, अंश रमोला, विजय सिंह रावत, अभिषेक असवाल ने गोल्ड मेडल और नितिका जोशी, राहूल और केशव नेगी ने सिलवर मेडल एवं खुशी पंवार, आर्यन उनियाल, शौर्या नोटियाल और कविराज , सभी खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो तथा प्राची ने कराटे में ब्रोंज मेडल प्राप्त किये तथा इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता मे अपने प्रदेश का मान बढ़ाया।स्थानीय पार्षद विपिन पंत द्वारा खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजर अंचल डोभाल और टीम कोच वी.के सिंह एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

ALSO READ:  UK : क्रिकेटर ऋषभ पन्त का अपने गाँव पाली में पैतृक मकान का नवनिर्माण कार्य शुरू

डेजका इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन & इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अमित ग्राम के संस्थापक आशिष पंत जी द्वारा अपने इंस्टीट्यूट के माध्यम से स्मृति चिन्ह् उपलब्ध कराये तथा सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Related Articles

हिन्दी English