UK : हल्द्वानी में “कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026” का हुआ आगाज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी शहर में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026’ का शुभारम्भ हुआ.इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने   भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता की एवं दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा,  ​देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हमारी गौरवशाली परंपराओं तथा लोककलाओं को सहेजने और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। ऐसे महोत्सव न केवल हमारी संस्कृति के संरक्षण का माध्यम बनते हैं बल्कि स्थानीय कलाकारों एवं हस्तशिल्पियों को एक सशक्त मंच प्रदान कर स्वरोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देते हैं।मैं इस महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सुप्रसिद्ध लोकगायिका खुशी जोशी एवं लोकगायक  गोविंद दिगारी सहित समस्त लोक कलाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।इस अवसर पर महोत्सव में सुप्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री  प्रीतम भरतवाण, ब्लॉगर  सौरभ जोशी  सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया बानना से पिनसेला 7करोड़ 35 लागत से बनने वाले मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English