रुड़की :मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जबर्दस्तपुर, लंढौरा में लगा हेल्थ चेक अप कैम्प

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रुड़की : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज ग्राम ज़बरदस्तपुर लंढौरा,रूड़की में स्वास्थ्य परीक्षण एवं डेंगू संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए निःशुल्क आउटरीच शिविर लगाया गया, जिसमे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, सभी लोगों को  डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए होम्योपैथिक दवाई  Eupatorium perf  30 वितरित की गई। शिविर में कुल 135 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मुख्यमंत्री ने उक्त क्षेत्रों में बढ़ते डेंगू और चिकुनगुनिया के मामलों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाकर आयुष विभाग के माध्यम दवाइयां वितरित करने के निर्देश दिये थे।

ALSO READ:  UK : आंगनबाड़ी केंद्र ना रहे केवल बच्चों की शिक्षा और पोषण का केंद्र, बल्कि माताओं, बच्चों और परिवारों के लिए बने जागरूकता का मंच : रेखा आर्या, मंत्री
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English