कोटद्वार :पशुओं में लंपी वायरस के फैल रहे मामलों को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पशु चिकित्सकों के साथ बैठक कर जानकारी ली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार : कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत पशुओं में लंपी वायरस के फैल रहे मामलों को देखते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शनिवार को पशु चिकित्सकों के साथ बैठक कर जानकारी ली| विधानसभा अध्यक्ष ने पशु चिकित्सकों को लंपी वायरस की रोकथाम के लिए कोटद्वार क्षेत्र में पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान तेजी से चलाने के निर्देश दिए|

बता दें की लंपी बीमारी ने कोटद्वार एवं भाबर में पैर पसार लिए हैं। 800 से ज्यादा पुशओं में रोग फैल चुका है। पशुपालन विभाग ने पशुओं को चिह्ति कर उपचार शुरू कर दिया है। काश्तकार पशुओं में तेजी से फैल रही लंपी बीमारी से परेशान हैं। पशुओं को तेज बुखार के साथ ही शरीर पर दाने आ रहे हैं।

ALSO READ:  UK : उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार...महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास’

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पूछे जाने पर कोटद्वार के पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. बीएम गुप्ता ने बताया कि कोटद्वार एवं भावर में सबसे ज्यादा पशु इसकी चपेट में हैं। पशुपालन विभाग की टीम युद्धस्तर पर टीकाकरण और उपचार में जुटी है। विभाग द्वारा पशुपालकों से बीमारी के लक्षण पाए जाने पर नजदीकी अस्पताल से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है ताकि यह बीमारी अन्य पशुओं में ना फैले|

ALSO READ:  UK: स्वामी समर्पणानंद सरस्वती हिमालय से विश्व तक, प्रेम, करुणा और सनातन धर्म की आध्यात्मिक यात्रा

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभाग के अधिकारियों को और अधिक सतर्कता रखने की बात कही साथ ही सभी क्षेत्रों में लंपी वायरस को लेकर जागरूक करने के लिए भी कहा|

Related Articles

हिन्दी English