ऋषिकेश 12वीं इंटर स्कूल उत्तराखंड राज्य और सीनियर कराटे चैंपियनशिप का खिताब लगातार तीसरी बार रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के नाम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : श्री भारत मंदिर पब्लिक स्कूल के सभागार में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय शितो-रयू कराटे संगठन द्वारा आयोजित 12वीं इंटर स्कूल उत्तराखंड राज्य और सीनियर कराटे चैंपियनशिप का खिताब लगातार तीसरी बार रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के नाम रहा।

स्कूल के चेयरमैन डॉ शूरवीर सिंह बिष्ट द्वारा चैंपियनशिप में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया साथ ही विद्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया।
डॉ बिष्ट द्वारा बताया गया की स्कूल द्वारा लगातार तीसरी बार यह खिताब जीता गया है जिसके लिए सभी छात्र उनके अभिभावक व कराटे कोच बधाई के पात्र हैं साथ ही वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश के मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित हरितालिका तीज महोत्सव में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने की शिरकत

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विशाल शर्मा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में प्रतिस्पर्धा से ओतप्रोत होकर जहां सभी स्कूल अंकों की दौड़ में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान न देकर केवल अंको तक छात्र-छात्राओं को सीमित कर रहे हैं, इसी श्रृंखला में रेड फोर्ट स्कूल अध्यनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न आयामो में जिसमें शूटिंग,ताइक्वांडो, योगा, फ्रेंच, जर्मन भाषा व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में छात्र-छात्राओं के विकास हेतु प्रतिबद्ध है तथा शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को अन्य सभी आयाम में निपुण बनाना तथा कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर उन्हें एक बेहतर नागरिक बनना ही विद्यालय का एकमात्र उद्देश्य है।

ALSO READ:  UK :SVMC ऋषिकेश में अग्नि सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम, आग लगने पर घबराएं नहीं, समझदारी और सावधानी से करें बचाव

इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अमित मंगाई,समन्वयक अमित गांधी, एकेडमिक हेड देवेंद्र बिष्ट, कराटे कोच विश्वनाथ राजपूत आदि उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English