ऋषिकेश: प्रधानमंत्री मोदी की माता के निधन पर महापौर ने जताया शौक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन की खबर आते ही पूरा देशभर के साथ तीर्थ नगरी भी शोक में डूब गयी है। वह 100 साल की थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस लीं। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद हीराबेन को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ALSO READ:  UK : पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने किया कोतवाली रायवाला का अर्धवार्षिक निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पुज्य माता के निधन से पूरे देश में शौक की लहर दोड़ गई है। वह एक आर्दश मां थी उन्हीं के संस्कारों के चलते देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला जिसने पूरी दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाबी पायी। दिवंगत माताजी को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए महापौर ने कहा कि उनके सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है।वह भले ही शरीर से आज हमारे बीच नही रही लेकिन उनके महान आर्दश ओर उच्च कोटि की सोच हम सबको सदैव प्रेरित करती रहेगी।

ALSO READ:  UK :NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर MBSS में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English