ऋषिकेश :त्रिवेणी घाट पर “ट्रिपल R” केंद्र का लोकार्पण किया मेयर और नगर आयुक्त ने 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • त्रिवेणी घाट परिसर में नगर निगम ऋषिकेश का ‘ट्रिपल आर (RRR) केंद्र’ हुआ लोकार्पित
  • महापौर शंभू पासवान एवं नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन, निगम कर्मचारियों ने जरूरतमंदों के लिए कपड़ों का दान कर पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल 

ऋषिकेश:  नगर निगम ऋषिकेश द्वारा त्रिवेणी घाट परिसर में ‘ट्रिपल आर (RRR) केंद्र’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। शुक्रवार को इस केंद्र का शुभारंभ नगर निगम के   महापौर शंभू पासवान एवं नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दिनांक 21/11/2025 को नगर निगम ऋषिकेश, त्रिवेणी घाट परिसर में महापौर  शंभू पासवान द्वारा एवं नगर आयुक्त द्वारा ट्रिपल आर (RRR) केंद्र का उद्घाटन किया गया जिसमें समस्त नगर निगम ऋषिकेश के कर्मचारियों द्वारा गरीब लोगों के लिए कपड़ों का दान दिया गया एवं जरूरत मंदो को वितरित भी किया गया।उद्घाटन अवसर पर नगर निगम के समस्त कर्मचारियों ने सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी संख्या में कपड़ों का दान किया। दान किए गए कपड़ों को मौके पर ही गरीब एवं असहाय लोगों के बीच वितरित भी किया गया।

ALSO READ:  UK : एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट

महापौर  शंभू पासवान ने कहा कि ‘ट्रिपल आर यानी रिड्यूस, रीयूज और रीसायकिल’ की अवधारणा को जनमानस तक पहुंचाने और उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उपयोगी है बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी सशक्त करता है।नगर आयुक्त  ने कहा कि निगम क्षेत्र में इस प्रकार के सामाजिक अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि आम नागरिकों में जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ें।इस दौरान नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण कर सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया।

ALSO READ:  UK :स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति : मुख्यमंत्री धामी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English