UK : हल्द्वानी में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाला जन जागरण मार्च

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :   हल्द्वानी में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को हल्द्वानी में “वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” जन जागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आयोजित मार्च में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर बुध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक मार्च करते हुए पहुंचे।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची और वोट से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के चलते आम मतदाता के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि “वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ भी नारे लगाए।

Related Articles

हिन्दी English