नशीले पदार्थों की लत से बचाने के लिए युवाओं को करना होगा जागरूक : प्रपन्नाचार्य पंडित संजय शर्मा

मदरसा जामिया रहमत घघरोली में मनाया गया विश्व नशा मुक्ति दिवस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सहारनपुर : प्रपन्नाचार्य पंडित संजय शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त कराने के लिए सभी धर्म और जाति के लोगों को जागरूकता अभियान चलाना होगा। यह बात उन्होंने रविवार को ग्राम घघरोली स्थित जामिया रहमत में ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के तत्वाधान में विश्व नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सभी धर्म एवं सामाजिक संस्थाओं के लोगों को आगे आकर जागरूक करना होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ऑल इंडिया बिल्ली काउंसिल के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल मालिक मूगीसी ने कहा कि युवाओं के कल्याण के लिए नशे से मुक्त कराने को हम सबको मिलकर आगे आना होगा और युवाओं को इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए जागरूक करना होगा।

ALSO READ:  देहरादून में 3 लोगों का एक साथ मर्डर, बिजनौर निवासी पलम्बर राजकुमार गिरफ्तार

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौलाना बुरहान, मौलाना अब्दुल खालिक, सैयद मुस्तजाब जैदी, मौलाना दिलशाद, चौधरी हाशिम वरदान अब्दुल कय्यूम घघरौली, नदीम चौधरी, सलमान मूगीसी, कारी एहसान, कारी शमीम, मौलाना सुफियान, कारी मुदस्सिर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर मोहम्मद यूसुफ ने की।

Related Articles

हिन्दी English